- टाटा स्टील के शेयर में 4.6% उछाल, भारती एयरटेल में 4.5% बढ़त
- सन फार्मा का शेयर 1.2% लुढ़का, महिंद्रा एंड महिंद्रा में 0.6% गिरावट
मुंबई. शेयर बाजार मंगलवार को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा। सेंसेक्स और निफ्टी की क्लोजिंग अब तक के उच्च स्तरों पर हुई। दोनों ने इंट्रा-डे में भी रिकॉर्ड बनाए। सेंसेक्स 413.45 अंक की बढ़त के साथ 41,352.17 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान 41,401.65 तक पहुंचा। निफ्टी की क्लोजिंग 111.05 प्वाइंट ऊपर 12,165 पर हुई। इंट्रा-डे में 12,182.75 तक पहुंचा था। कारोबारियों के मुताबिक मजबूत विदेशी संकेतों से भारतीय बाजार में खरीदारी तेज हुई। हॉन्गकॉन्ग, शंघाई, टोक्यो और सिओल के शेयर बाजारों में तेजी देखी गई। अमेरिकी शेयर बाजार भी सोमवार को रिकॉर्ड स्तरों पर बंद हुए। अमेरिका-चीन के बीच पिछले हफ्ते हुई ट्रेड डील के बाद दुनियाभर के बाजारों में निवेश बढ़ा है।
मेटल इंडेक्स में करीब 3% बढ़त
सेंसेक्स के 30 में से 21 और निफ्टी के 50 में से 39 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। एनएसई पर 11 में से 9 सेक्टर इंडेक्स फायदे में रहे। मेटल इंडेक्स में सबसे ज्यादा 2.88% तेजी आई। आईटी इंडेक्स 1.88% चढ़ा। सिर्फ फार्मा इंडेक्स (0.33%) और रिएलिटी इंडेक्स 0.26% नुकसान में रहे।
निफ्टी के टॉप-5 गेनर
शेयर | बढ़त |
टाटा स्टील | 4.64% |
भारती एयरटेल | 4.54% |
वेदांता | 3.36% |
हिंडाल्को | 3.31% |
टाटा मोटर्स | 2.94% |
निफ्टी के टॉप-5 लूजर
शेयर | गिरावट |
सन फार्मा | 1.25% |
गेल | 0.87% |
बजाज ऑटो | 0.66% |
महिंद्रा एंड महिंद्रा | 0.60% |
टाइटन | 0.40% |